गणतंत्र दिवस के मौके पर UBON ने लांच किया कमांडो सीरीज USB केबल

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर मोबाइल एसेसीरीज ब्रांड UBON इंडिया ने नया यूएसबी केबल लांच किया है। UBON ने देश के जवानों के सम्मान में कमांडो सीरीज का माइक्रो यूएसबी केबल पेश किया है। केबल का कलर भारतीय सेना के ड्रेस के कलर का है। कंपनी ने दावा किया है कि यह माइक्रो यूएसबी केबल फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी केबल की कीमत 320 रुपये है जिसे आप कंपनी की वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
UBON के कमांडो सीरीज के इस केबल में 2.4A का आटपुट मिलता है और इसकी मदद से आप डाटा भी ट्रांसफर कर सकते हैं। केबल की लंबाई 1.5 मीटर है। कंपनी ने कमांडो सीरीज का टाइप-सी केबल भी पेश किया है।
इसकी लांचिंग के खास मौके पर UBON के को-फाउंडर मनदीप अरोड़ा ने कहा, 'भारतीय सेना के सम्मान में कुछ करने पर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। देश की सीमाएं हमारे जवानों की वजह से ही सुरक्षित हैं जो देश की रक्षा के लिए सीमा पर ना जाने कितनी कठिनाइयों में जीते हैं।'
गौरतलब है कि UBON ने पिछले साल भारत में ने भारत में अपना पहला सोलर पावरबैंक लांच किया है। इस सोलर पावरबैंक का नाम SL-6067 है और इसकी कीमत 1,299 रुपये है। इस सोलर पावरबैंक को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी वेबसाइट्स से खरीदा जा सकता है।