PUBG अपने प्लेयर्स को देने वाला है बड़ा तोहफा, खर्च करने होंगे 71 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 24 Jan 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile to launch Prime, Prime Plus subscription plans
pubg game - फोटो : Polygon

    PUBG आज भले ही पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय मोबाइल गेम हो गया है लेकिन भारत में पबजी गेम सबसे ज्यादा खेला जा रहा है और भारत में यह एक आदत के रूप में फैल रहा है। अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में पबजी खेलने के कारण फिटनेस ट्रेनर की मानसिक हालत बिगड़ गई थी जिसके बाद गेम को राज्य में बैन करने की मांग उठी है, वहीं गुजरात में भी पबजी पर बैन लगाने की मांग चल रही है।

    इसी बीच खबर है कि पबजी अपने प्लेयर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रहा है। प्राइम मेंबरशिप सर्विस के तहत पबजी के प्लेयर अननॉन कैश कमा सकेंगे और उस कैश की मदद से गेम में हथियार खरीद सकते हैं। बता दें कि अननॉन कैश का नाम पबजी गेम से ही लिया गया है। पबजी का पूरा नाम प्लेयर्स अननॉन बैटलग्राउंड्स (PlayerUnknown's Battlegrounds) है।

    विज्ञापन

    क्या है पबजी का प्राइम मेंबरशिप?

    pubg mobile
    pubg mobile

    विस्तार से पबजी के प्राइम मेंबरशिप की बात करें तो यह काफी हद तक अमेजॉन के प्राइम मेंबरशिप की तरह है यानि यदि आपके पास पबजी का प्राइम मेंबरशिप है तो आपको गेम में अधिक हथियार मिलेंगे और अधिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा आप अपने बैटल प्वाइंट्स को भी अननॉन कैश में बदल सकेंगे। उदाहरण के तौर पर 5,000 बैटल प्वाइंट्स को आप 50 अननॉन कैश में बदल सकेंगे और इस अननॉन कैश की मदद से आप इंवेंट्री से कोई चीज खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्राइम मेंबरशिप के लिए खर्च करने होंगे 71 रुपये

    PUBG Mobile Campus Championship
    PUBG Mobile Campus Championship

    वैसे तो कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पबजी की प्राइम मेंबरशिप को लेने के लिए आपको हर महीने 0.99 डॉलर यानि करीब 71 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें