भारत में जल्द ही लांच होगा 48MP कैमरे वाला रेडमी नोट 7, जानें कीमत व खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 25 Jan 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 7 launch in India soon, Know price and specifiation
Xiaomi Redmi Note 7

    शाओमी ने हाल ही में रेडमी को अलग ब्रांड करने का ऐलान किया था और इसके बाद कंपनी ने रेडमी का पहला फोन रेडमी नोट 7 को चीन में लांच किया है। शाओमी ने 10 जनवरी को चीन में आयोजित एक इवेंट में रेडमी के पहले स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लांच किया था। Redmi Note 7 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं अब यह फोन जल्द ही भारत में लांच होने वाला है। शाओमी इंडिया के मैनेजर मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट किया है जिसमें वे और शाओमी के सीईओ ली जून रेडमी नोट 7 के साथ नजर आ रहे हैं और साथ ही फोटो को उल्टा करके ट्वीट किया गया है। ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा है turn the industry upside down। तो आइए रेडमी नोट 7 की स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

    Xiaomi Redmi Note 7
    Xiaomi Redmi Note 7

    Redmi Note 7 की स्पेसिफिकेशन

    डिजाइन की बात करें तो रेडमी नोट 7 काफी हद तक शाओमी के एमआई प्ले की तरह लगता है। Redmi Note 7 में 6.3 इंच की नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3 जीबी, 4 जीबी व 6 जीबी की रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जिसे डेफ्ट के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh की बैटरी, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें