WhatsApp पर ही देख सकेंगे बिजली का बिल, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 24 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
BSES announced on WhatsApp service, now you can get Electricity bill on whatsapp
whatsapp

    यदि आपको भी समय पर बिजली का बिल नहीं मिलता है या फिर बिजली का बिल निकलवाने के लिए आपको काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप अपने व्हाट्सऐप पर ही बिजली का बिल देख सकते हैं, हालांकि फिलहाल यह सुविधा देश की राजधानी नई दिल्ली के कुछ इलाकों में के लिए ही है। उम्मीद है कि धीरे-धीरे इसे देश के अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    BSES
    BSES

    दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (discom) BSES ने कहा है कि वह व्हाट्सऐप पर ही अपने ग्राहकों को डुप्लिकेट बिजली का बिल देगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए बिजली का डुप्लिकेट बिल निकालने की सुविधा दी है।

    whatsapp
    whatsapp

    BSES की नई व्हाट्सऐप सेवा के तहत आप अपने मोबाइल में BSES के व्हाट्सऐप नंबर 9999919123 को सेव कर सकते हैं। नंबर सेव करने के बाद आपको #Bill इसके बाद बिना स्पेस दिए अपना 9 अंकों का CA (कस्टमर केयर नंबर) लिखकर 9999919123 पर व्हाट्सऐप मैसेज कर दें। उदाहरण के तौर पर #Bill123456789.

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें