Toreto ने भारत में लॉन्च किया कमाल का चार्जर, ब्लूटूथ स्पीकर का भी काम करेगा

घरेलू ऑडियो मैन्युफैक्चरर कंपनी टोरोटो (Toreto) ने रीमिक्स नाम से अपना एक नया चार्जर पेश किया है जिसमें ब्लूटूथ स्पीकर का भी सपोर्ट है यानी रीमिक्स के जरिए आप अपना फोन भी चार्ज कर सकेंगे और इसका इस्तेमाल ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर भी कर सकेंगे। दरअसल इस डिवाइस को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो चार्जर के साथ-साथ स्पीकर का भी आनंद लेना चाहते हैं।
Toreto Remix की स्पेसिफिकेशन और कीमत
कंपनी ने रीमिक्स सीरीज के तहत तीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जिनमें Remix, Remix 2 और Remix Duo शामिल हैं। इनमें 2.4A की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट भी है। इसमें 3वॉट का स्पीकर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?
शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 400mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 और दो यूएसबी पोर्ट हैं। रीमिक्स सीरीज के स्पीकर्स की कीमतें क्रमशः 1,299 रुपये, 1,499 रुपये और 1,999 रुपये हैं।
- Google Pay में आ रहा है गोल्ड गिफ्टिंग का फीचर, जानें इसके बारे में
- Oppo Reno 3 Pro 5G की जानकारी हुई लीक, मिलेगी सुपर स्लिम बॉडी और दमदार बैटरी
- JioFiber के इस सस्ते प्लान में मिलता है बंपर डाटा, कीमत सिर्फ 199 रुपये
- Samsung गैलेक्सी के स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट, मिलेंगे कमाल के फीचर्स