Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Mon, 01 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Toreto Flexo wireless headset Review: should you buy it on not, read specifications and features
Toreto Flexo Review - फोटो : amar ujala

    Toreto ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपना एक नया वायरलेस हेडसेट लॉन्च किया है, जिसका नाम Flexo है। टोरेटो फ्लेक्सो की खास बात यह है कि इसकी डिजाइन हेयरबैंड की तरह है। इसमें कंघे की तरह डिजाइन भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने बालों को भी संवार सकते हैं। टोरेटो फ्लेक्सो हमें रिव्यू के लिए भी मिला था, तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि Toreto Flexo आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं और इसे खरीदना फायदे का सौदा होगा या नहीं?

    Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

    Toreto Flexo की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    टोरेटो फ्लेक्सो में ब्लूटूथ 4.0 के साथ नॉयज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। कंपनी ने इसमें हाई-फाई स्टीरियो दिया है। इसे एंड्रॉयड, आईफोन, टैबलेट, लैपटॉप किसी भी डिवाइस से आसानी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 140mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है। टोरेटो फ्लेक्सो सिर्फ एक ही कलर वेरियंट ब्लैक में उपलब्ध है। वैसे तो इसकी लॉन्चिंग भारत में 2,299 रुपये में हुई थी, लेकिन फिलहाल इसे अमेजन और कंपनी के साइट पर क्रमशः 2,199 रुपये और 2,349 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी इसके साथ 12 महीने की वारंटी दे रही है।

    विज्ञापन
    Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

    Toreto Flexo का डिजाइन

    डिजाइन की बात करें, तो फ्लेक्सो के डिजाइन को लेकर कंपनी ने काफी मेहनत की है। इसे आसानी से मोड़कर पॉकेट में भी रख सकते हैं या फिर टी-शर्ट में स्टाइल के तौर पर लटका सकते हैं। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और ग्लॉसी फिनिशिंग दी गई है। टोरेटो फ्लेक्सो के साथ कंपनी ने एक प्रयोग किया है और वह यह है कि इसके बड्स एक लंबे तार के साथ दिए गए हैं जिन्हें आप एक बटन की मदद से अंदर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर खींचकर बाहर भी निकाल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

    उदाहरण के तौर पर यदि आप इसका इस्तेमाल हेडफोन (सिर के ऊपर) की तरह करना चाहते हैं तो आपको बड्स को तार के साथ निकालने की जरूरत नहीं है, वहीं यदि आप इसका इस्तेमाल नेकबैंड की तरह करना चाहते हैं, तो आप तार को खींचकर बाहर निकाल सकते हैं और जरूरत खत्म होने के बाद उसके साथ दिए गए बटन को दबाकर अंदर कर सकते हैं। इसमें कॉलिंग के लिए दायीं तरफ बाहर की ओर एक बटन दिया गया है। माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दाहिनी ओर ही है। वहीं पावर व वॉल्यूम बटन भी दाहिनी ओर ही मिलेंगे। इसके साथ एक दिक्कत यह है कि इसे आप सिर के हिसाब से एडजस्ट नहीं कर सकते, क्योंकि यह एडजस्टेबल नहीं है। कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन को लेकर आपको कुछ खास समस्या नहीं आने वाली है।

    Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

    Toreto Flexo की परफॉर्मेंस

    जहां तक परफॉर्मेंस का सवाल है, तो इसकी आवाज अच्छी और स्पष्ट है। बेस भी बढ़िया है और आवाज कानों में चुभती नहीं है। कॉलिंग और पेयरिंग के लिए इसमें वाइब्रेशन का भी सपोर्ट है। ऐसे में यदि आप फोन के आसपास नहीं है और कॉल आती है तो यह हेडफोन वाइब्रेट करेगा। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा सही है। यदि आप सामान्य आवाज पर म्यूजिक सुनते हैं, तो आपको 8 घंटे तक का बैकअप मिल जाएगा, वहीं फुल वॉल्युम पर 10 घंटे तक भी बैकअप मिल सकता है। इसकी बैटरी फुल चार्जिंग में करीब 3 घंटे का वक्त लेती है।

    Toreto Flexo Review: क्या खरीदने लायक है यह शानदार डिजाइन वाला हेडसेट?

    Toreto Flexo की कनेक्टिविटी

    जहां तक कनेक्टिविटी की बात है, तो इसे आसानी से आईफोन या एंड्रॉयड डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा टोरेटो फ्लेक्सो के साथ फोन पर बात करने का हमारा अनुभव शानदार रहा। फोन पर बात करने में कोई परेशानी नहीं होती है और आवाज भी साफ आती है। इस मामले में फ्लेक्सो कई नेकबैंड्स को पीछे छोड़ता है। फोन को रिसीव करने में भी कोई परेशानी नहीं होती है।

    तो कुल मिलाकर यही कह सकते हैं कि सिर्फ एडजस्ट वाली परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह हेडफोन आपको निराश नहीं करेगा। हालांकि एडजस्ट वाली समस्या तभी आती है जब आप ओवर द हेड इस्तेमाल करते हैं

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें