Samsung गैलेक्सी के स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

सैमसंग लोकप्रिय गैलेक्सी सीरीज के प्रीमियम से लेकर बजट स्मार्टफोन तक के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट देने जा रहा है। सैमसंग इंडिया ने खुद इस जानकारी की पुष्टि की है। वहीं, गैलेक्सी S, M और नोट 10 के यूजर्स को यह अपडेट आने वाले कुछ महीनों में मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स लेटेस्ट अपडेट में नए फीचर्स इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे पहले गैलेक्सी एस10 और नोट 10, एम30 और एम20 के यूजर्स ने बीटा प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड 10 का उपयोग किया था। तो चलिए जानते हैं कि कब कौन-से डिवाइस को एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिलेगा...
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2020 में गैलेक्सी S9, गैलेक्सी S9+, गैलेक्सी नोट 9, गैलेक्सी S10, गैलेक्सी S10+, गैलेक्सी S10e, गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के साथ ही गैलेक्सी M20, गैलेक्सी M30 और गैलेक्सी A30 को अपडेट मिलेगा। साथ ही मार्च तक गैलेक्सी M40 को एंड्रॉयड 10 का अपडेट दिया जाएगा।
अप्रैल में कंपनी गैलेक्सी A6, गैलेक्सी A6+, गैलेक्सी A7, गैलेक्सी A9, गैलेक्सी A50, गैलेक्सी A50s, गैलेक्सी A70, गैलेक्सी A70s, गैलेक्सी A80, गैलेक्सी एम30s, गैलेक्सी टैब एस6 और गैलेक्सी फोल्ड को एंड्रॉयड 10 का अपडेट देगी। वहीं, जून में गैलेक्सी ए8 स्टार, गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी A10s, गैलेक्सी A20, गैलेक्सी ए30s और गैलेक्सी M10s को ऐंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिलेगा।
गैलेक्सी J6+, गैलेक्सी J7 डुओ, गैलेक्सी ऑन 8, गैलेक्सी J8, गैलेक्सी टैब S4 और गैलेक्सी टैब एस5ई को एंड्रॉयड 10 का अपडेट दिया जाएगा।
आपको बता दें कि कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग सबसे कम बिकने वाले गैलेक्सी ए30 को भी एंड्रॉयड 10 का अपडेट देगी। सूत्रों की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए30 की सेल बढ़ाने के लिए इस डिवाइस में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा।
- एक कमांड से चालू या बंद कर सकेंगे स्मार्ट पंखा, जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, ऐसे करेगा काम
- Xiaomi ने एमआई टीवी 4X 2020 एडिशन को किया लॉन्च, 2 दिसंबर से सेल होगी शुरू
- JioFiber के इस सस्ते प्लान में मिलता है बंपर डाटा, कीमत सिर्फ 199 रुपये
- नहीं मिलेगी कोई राहत, एक दिसंबर से हर हाल में महंगे होंगे टैरिफ प्लान