Oppo Reno 3 Pro 5G की जानकारी हुई लीक, मिलेगी सुपर स्लिम बॉडी और दमदार बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 29 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro 5G Smartphone Specification Leak Before Launch Know Expected Price
reno 3 pro 5g - फोटो : twitter

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओपो (Oppo) के अगामी स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो 5जी (Oppo Reno 3 Pro 5G) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। साथ ही इस फोन को लॉन्चिंग से पहले कई चीनी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन को लेकर एक ऑफिशियल टीजर जारी किया है, जिसमें बैटरी और डिस्प्ले की जानकारी मिली है। टीजर के मुताबिक, यूजर्स को इस डिवाइस में 4,025 एमएएच की बैटरी और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जाएगा।

    कंपनी के सीईओ ब्रायन शेन ने साफ कर दिया है कि यूजर्स को इस डिवाइस में 4,025 एमएएच की बैटरी मिलेगी। साथ ही साइड पैनल में पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन भी दिए जाएंगे। अन्य लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फोन को 5जी और 4जी वेरियंट्स में पेश कर सकती हैं।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 735 एसओसी दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन लोगों के लिए 8 जीबी रैम +128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरा) दे सकती है, जिसमें 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का शूटर, 13 मेगापिक्सल का लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। वहीं, यूजर्स को फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें