TCL P725 TV: टीसीएल का पहला एंड्रॉयड 11 आधारित स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च
टीवी में 4K HDR का सपोर्ट हैचार साइज में मिलेगा टीवीपहले होगी 65 इंच वाले मॉडल की बिक्री

विस्तार
टीसीएल ने अपने नए स्मार्ट टीवी TCL P725 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक 4K HDR LED TV है। दावा है कि TCL P725 कंपनी का पहला एंड्रॉयड 11 आधारित स्मार्ट टीवी है। TCL P725 को चार साइज में लॉन्च किया गया है जिनमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल हैं।
सभी टीवी 4K HDR और डॉल्बी विजन के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट वाले हैं। टीवी के अलावा कंपनी ने Ocarina स्मार्ट AC सीरीज भी लॉन्च की है जिसकी कीमत 33,990 रुपये से शुरू है। टीसीएल के टीवी का मुकाबला एमआई टीवी, सैमसंग और अन्य कंपनियों से है।
ये भी पढ़ें: Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी
TCL P725 4K HDR LED TV की कीमत
TCL P725 के 43 इंच वेरियंट की कीमत 41,990 रुपये, 50 इंच की 56,990 रुपये, 55 इंच की 62,990 रुपये और 65 इंच की 89,990 रुपये है। इनमें से 65 इंच वाले वेरियंट की बिक्री अमेजन से होगी, जबकि अन्य वेरियंट जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
TCL P725 4K HDR LED TV की स्पेसिफिकेशन
TCL P725 कंपनी का पहला एंड्रॉयड 11 आधारित ओएस वाला टीवी है। इसमें स्टॉक एंड्रॉयड है जिसके साथ चैनल 3.0 कस्टम लॉन्चर है। इसके अलावा टीवी पर 7,000 एप्स और गेम का सपोर्ट है। गूगल प्ले-स्टोर से आप किसी भी एप को टीवी में डाउनलोड कर सकते हैं। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट भी दिया गया है।
TCL P725 सीरीज के टीवी में HDR और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा टीवी में MEMC (मोशन इस्टिमेशन और मोशन कंपेशेसन) का सपोर्ट है जिसकी मदद से आपको स्मूथ मोशन, वीडियो कॉल कैमरा और हैंड्सफ्री गूगल असिस्टेंट मिलेगा।
- हुवावे मेट 40ई स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, पंचहोल डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है फोन
- काम की खबर: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर करते हैं ये सात गलतियां
- एपल ने दी बड़ी सुविधा, आईक्लाउड की तस्वीरों को गूगल फोटोज पर ट्रांसफर करें
- शानदार ऑफर: अब मात्र 299 रुपये में घर ले जाएं आईटेल का नया स्मार्टफोन