एपल ने दी बड़ी सुविधा, आईक्लाउड की तस्वीरों को गूगल फोटोज पर ट्रांसफर करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
How to Export iCloud Photo Library to Google Photos all you need to know
Export iCloud Photo Library to Google Photos - फोटो : amarujala

    अभी तक एपल के आईक्लाउड से गूगल फोटोज में फोटो, वीडियो और फाइल को ट्रांसफर करने की सुविधा नहीं थी लेकिन अब ऐसा करना संभव हो गया है। अब आप आराम से iCloud फोटो लाइब्रेरी को गूगल फोटोज पर ट्रांसफर कर सकते हैं। एपल ने अब नई सर्विस दे दी है जिसके जरिए यह काम ऑटोमेटिक हो सकता है।

    एपल ने नई सुविधा को लेकर कहा है कि यह काफी आसान प्रोसेस है और इस ट्रांसफर में सभी फॉर्मेट जैसे jpg,.png, webp, gif. And for Videos is supports, mpg, mod, mmv, tod, wmv, asf, avi, divx, mov, m4v, 3gp, 3g2, mp4, m2t, m2ts, mts और mkv का सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    ट्रांसफर करने से पहले आपको बता दें कि जो कंटेंट आपकी लाइब्रेरी में नहीं होगा, वह ट्रांसफर नहीं होगा। इसके अलावा एक जरूरी बात यह भी है कि यह सुविधा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपियन यूनियन, आईलैंड, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और अमेरिका और ब्रिटेन में ही उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईक्लाउड लाइब्रेरी को गूगल फोटोज पर कैसे ट्रांसफर करें?

    • किसी वेब ब्राउजर जैसे सफारी या क्रोम में privacy.apple.com पर जाएं।
    • अब अपनी एपल आईडी से लॉगिन करें और Continue पर क्लिक करें।
    • अब “Request to Transfer a Copy of Your Data” पर क्लिक करें।
    • अब ड्रॉप डाउन मीनू पर क्लिक करें और Google Photos को चुनें।
    • अब उस फाइल या कंटेंट को सेलेक्ट करें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
    • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी उसमें गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।
    • अब ट्रांसफर के लिए परमिशन दें। इसके बाद तीन-सात दिन के अंदर फाइल गूगल फोटोज में ट्रांसफर हो जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें