Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Dec 2020 06:17 PM IST
सार

Mi QLED TV 4K: परफेक्ट पिक्चर क्वॉलिटीMi QLED TV 4K: दमदार ऑडियोMi QLED TV 4K: बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी

विज्ञापन
Xiaomi Mi QLED TV 4K 55 inch Ultra HD Android TV Review in Hindi
Mi QLED TV 4K Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी ने हाल ही में अपने नए स्मार्ट टीवी Mi QLED TV 4K को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को 55 इंच की QLED अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। Mi QLED TV 4K एक एंड्रॉयड टीवी है जिसके साथ शाओमी के पैचवॉल का सपोर्ट मिलता है। Mi QLED TV 4K भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्ट टीवी है जिसमें एंड्रॉयड 10 दिया गया है। शाओमी के इस 55 इंच वाले QLED 4K टीवी की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि वनप्लस के 55 इंच के QLED 4K टीवी की कीमत 62,900 रुपये है। आइए रिव्यू में देखते हैं कैसा है यह टीवी...

    Mi QLED TV 4K: डिजाइन

    सबसे पहले आपको बता दें कि शाओमी के Mi QLED TV 4K में आपको बहुत ही कम बेजल मिलेगा। सीधे शब्दों में हम इसे बेजललेस कह सकते हैं। टीवी के चारों ओर सिल्वर कलर का मेटल फ्रेम है और स्टैंड एल्यूमीनियम का है। पीछे की बॉडी कार्बन फाइबर की है। राइट साइड में सेंटर में लेजर डायमंड कट के साथ डिजाइन बाय शाओमी लिखा है। पहली नजर में हमें इस टीवी का बिल्ड क्वालिटी अच्छी लग रही है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96 फीसदी है। टीवी काफी स्लिम है। मेरा मानना है कि एक आम घर के लिए 55 इंच टीवी की साइज बड़ी है।

    विज्ञापन
    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है, हालांकि शाओमी ने इस टीवी में USB 3.0 नहीं दिया है। इसमें ऑटो लैटेसी मोड (ALLM) भी है। टीवी के साथ वॉल माउंट आपको नहीं मिलेगा, हालांकि मेटल का स्टैंड जरूर मिल रहा है जिसके साथ आप टीवी को किसी टेबल पर रख सकते हैं। टीवी का कुल वजन 14.2 किलोग्राम है।डिजाइन के मामले में हमें इस टीवी की लेकर कोई शिकायत नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    Mi QLED TV 4K: डिस्प्ले क्वॉलिटी

    Mi QLED TV 4K में 55 इंच की अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इस टीवी में HDR के कई फॉर्मेट जैसे HLG, HDR10, HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    इसके अलावा आपको मूवी, स्टैंडर्ड जैसे कई पिक्चर मोड भी मिलते हैं। ब्राइटनेस लेवल और कॉन्ट्रास्ट अच्छा है। टीवी में MEMC चिप है जो कि एक्सन सीन या गेमिंग में पिक्चर क्वालिटी को ब्लर नहीं होने देता है। टीवी की पिक्चर क्वालिटी और कलर्स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    Mi QLED TV 4K: सॉफ्टवेयर, स्पीकर और रिमोट

    इस टीवी में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। ऐसे में यह भारत में मौजूद एंड्रॉयड 10 के साथ पहला टीवी बन गया है। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट भी दिया गया है। Mi QLED TV 4K में मीडियाटेक का MT9611 क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ Mali G52 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    वैसे तो इसमें रैम 2 जीबी ही है लेकिन फास्ट नेविगेशन होता है। एक से दूसरे एप में स्विच करना मुश्किल भरा काम नहीं है। आप गूगल प्ले-स्टोर से मनचाहे एप को डाउनलोड कर सकते हैं। रिमोट के साथ दिया जाने वाले वॉयस कमांड परफेक्टली काम करती है। एक्सेंट को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती है।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    रिमोट में वॉल्यूम बटन को दो बार लगातार दबाने पर टीवी म्यूट हो जाता है। म्यूट के लिए अलग से कोई बटन नहीं है। रिमोट के जरिए टीवी की सेटिंग्स में जाने के लिए कोई शॉर्टकट बटन नहीं है। एमआई बटन को थोड़ी देर दबाकर रखने पर क्विक सेटिंग्स में जाया जा सकता है जहां से आप पिक्चर और ऑडियो को एडजस्ट किया जा सकता है। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट भी मिलता है। टीवी को पूरी तरह से स्टार्ट होने में करीब 50 सेकेंड का वक्त लगता है।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    इस टीवी में 30 वॉट का स्पीकर है जिसमें छह स्पीकर हैं और दो ट्वीटर्स हैं। स्पीकर की आवाज परफेक्ट है। ट्वीटर्स स्पीकर की आवाज को और खूबसूरत बनाते हैं। 100 फीसदी ऑडियो लेवल करने पर भी आवाज खराब नहीं होती है। स्पीकर का बास भी अच्छा है।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    टीवी से हमनें ब्लूटूथ स्पीकर को भी कनेक्ट करके इस्तेमाल इसके साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी का भी सपोर्ट है। टीवी में Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz वायरलेस इंटरनेट का भी सपोर्ट है। टीवी के साथ फ्री इंस्टॉलेशन की सुविधा है। टीवी पर 4के वीडियो 60Hz पर देखा जा सकता है। रिमोट ब्लूटूथ के जरिए काम करता है।

    Mi QLED TV 4K 55 inch Review: किफायती QLED स्मार्ट टीवी की तलाश होगी पूरी

    शाओमी के अन्य टीवी की तरह इसमें भी PatchWall लॉन्च दिया गया है जिसका मौजूदा वर्जन PatchWall 3.5 है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। रिमोट में वॉयस कंट्रोल भी है। PatchWall के साथ संबंधित कंटेंट अपडेट होते रहते हैं। एप स्विच करना आसान है। मोशन वीडियो कंटेंट के साथ दिक्कत होती है। मोशन वीडियो में कई बार ब्लर होने की समस्या रहती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें