हुवावे मेट 40ई स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, पंचहोल डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, बिजिंगप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Mar 2021 01:24 PM IST
Huawei Mate 40E Launched With Triple Rear Cameras Kirin 990E SoC Price and Specifications
Huawei Mate 40E - फोटो : Huawei

    हुवावे ने अपने नए स्मार्टफोन Huawei Mate 40E को चीन में लॉन्च कर दिया है। नया फोन Huawei Mate 40 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था। Huawei Mate 40E में कर्व्ड पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में हाई-सिलिकॉन किरिन 990E प्रोसेसर है। बता दें कि Huawei Mate 40E मैटे 40 सीरीज का चौथा फोन है। इससे पहले Mate 40 सीरीज के तहत Mate 40, Mate 40 Pro, Mate 40 Pro+ और Mate 40 RS पोर्श लॉन्च किए गए हैं।

    Huawei Mate 40E की कीमत

    Huawei Mate 40E की शुरुआती कीमत CNY 4,599 यानी करीब 51,500 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 5,099 यानी करीब 57,100 रुपये है। फोन को ब्राइट ब्लैक, ग्लेज व्हाइट और सीक्रेट सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। चीन के अलावा अन्य देशों में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Huawei Mate 40E की स्पेसिफिकेशन

    Huawei Mate 40E में एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2376 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी OLED है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में हाई-सिलिकॉन किरिन 990E प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Mali-G76 GPU, 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट है।

    Huawei Mate 40E का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.9 है। दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है। सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Huawei Mate 40E की बैटरी

    बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS/A-GPS, NFC, IR और USB टाइप-C के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 40W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें