Soundcore Liberty Air 2 Pro ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा मल्टी मोड का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Apr 2021 04:33 PM IST
सार

लिबर्टी एयर 2 प्रो नॉइज़-कैंसलिंग टर्न ऑन होने पर भी बेहतरीन आवाज देने के लिये डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Soundcore by Anker announced its most advanced TWS liberty Air 2 Pro in India with noise cancellation technology
Soundcore liberty Air 2 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एंकर इनोवेशंस के प्रीमियम ऑडियो ब्राण्ड साउंडकोर ने आज अपनी लोकप्रिय लिबर्टी ट्रू-वायरलेस ईयरबड्स की सीरीज लिबर्टी एयर 2 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें एडवांस्ड ऐक्टिव नॉइज-कैंसीलेशन (एएनसी), पारदर्शिता और प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है और इसे 18 महीनों की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री जल्द ही फ्लिपकार्ट तथा भारत की टॉप रिटेल स्टोर से होगी।

    लिबर्टी एयर 2 प्रो नॉइज़-कैंसलिंग टर्न ऑन होने पर भी बेहतरीन आवाज देने के लिये डिजाइन किया गया है। इसके लिए साउंडकोर के इंजीनियरों ने प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी विकसित की है, जो हर ईयरबड्स में 11एमएम ड्राइवर बनाने के लिए एक हजार नैनो लेयर्स का इस्तेमाल करती है और सभी फ्रीक्वेंसीज पर सही आवाज और स्पष्टता देती है। अनोखी प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी बेस को 45 फीसदी बढ़ाती है और आम ड्राइवर्स की तुलना में इसका फ्रीक्वेंसी बैण्डविथ 30 फीसदी ज्यादा बड़ा है। साउंडकोर ने एएनसी टर्न ऑन और ऑफ के साथ ईयरबड्स को ट्यून करने के लिए काम किया है।

    विज्ञापन

    इसमें मल्टी-मोड एएनसी के साथ लिबर्टी एयर 2 प्रो यूजर्स को नॉइज कैंसीलेशन के तीन मोड्स हैं जिनमें ट्रांसपोर्ट मोड, जब हवाई जहाजों, रेलगाड़ियों, और शहरी बसों की कम फ्रीक्वेंसी वाली आवाजों को बंद करने की जरूरत हो; आउटडोर मोड, जो कम शक्तिशाली एएनसी सेटिंग, लेकिन बड़े बैण्डविथ का इस्तेमाल करता है, ताकि सड़क पर आने वाली आवाज को बंद कर सके और तीसरा है इनडोर मोड, जो मुख्य रूप से उन आवाजों को बंद करने में मदद के लिये मध्यम सीमा की फ्रीक्वेंसीज को कम करता है, जो आमतौर पर ऑफिस या कैफे में पाई जाती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा, लिबर्टी एयर 2 प्रो में दो अलग सेटिंग्स के साथ ट्रांसपेरेंसी मोड भी है। संपूर्ण पारदर्शिता के लिए मोड 1 है, जो परिवेश की सभी आवाजों को बढ़ाने में मदद करता है। यह उन दौड़ने और साइकिल चलाने वालों के लिए उत्तम है, जिन्हें शहर की सड़क पर अपने आस-पास आवाजों को सुरक्षित तरीके से सुनने की जरूरत होती है।

    दूसरा ट्रांसपेरेंसी मोड सबसे पास के क्षेत्र में आवाजों को बढ़ाने के लिए वोकल्स पर केन्द्रित रहता है और साथ ही बैकग्राउंड की आवाज को कम करता है। यह मोड ऐसे यूजर्स के लिये उत्तम है, जो फ्लाइट या बस का इंतजार करते हुए पी.ए. स्पीकर या फ्लाइट अटेंडेंट के अनाउंसमेंट्स सुनना जरूरी समझते हैं।

    लिबर्टी एयर 2 प्रो अपडेटेड साउंडकोर एप का इस्तेमाल कर यूजर्स के लिए हीयरआईडी 2.0 की पेशकश करता है, जो ऑडियो फ्रीक्वेंसी कस्टमाइजेशन का अगला जनरेशन है। ईयरबड्स के साथ एक आसान हीयरिंग टेस्ट के बाद लिबर्टी एयर 2 प्रो व्यक्ति के लिये आवाज को ट्यून करता है, ताकि उसे सुनने का सर्वश्रेष्ठ संभव अनुभव मिले।

    इस लॉन्च पर एंकर इनोवेशन के कंट्री हेड गोपाल जयराज ने कहा कि, “लगभग हर भारतीय व्यक्ति प्रति सप्ताह 19.1 घंटे का समय संगीत सुनने हुए गुजारता है और उनमें से लगभग 90 फीसदी से ज्यादा लोग अपने हाथ में रखे जाने वाले डिवाइसेस पर संगीत को स्ट्रीम कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर हमारे साउंडकोर इंजीनियरों ने लिबर्टी एयर 2 प्रो पेश किया है, ताकि सुनना कानों के लिए सुविधाजनक हो। लिबर्टी एयर 2 प्रो भारत के पहले हाइब्रिड नॉइज कैंसीलेशन ईयरफोन्स में से एक है, जो संगीत सुनने के आनंद को बढ़ा देगा।”

    लिबर्टी एयर 2 प्रो एंकर की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है - 10 मिनट की चार्जिंग पर 2 घंटे का प्लेटाइम देता है। इस टीडब्ल्यूएस की बैटरी लाइफ बहुत लंबी है, यह एएनसी के बिना 26 घंटे तक चलती है और एएनसी के साथ 21 घंटे। लिबर्टी एयर2 प्रो अपने लॉन्च पर वॉइस-असिस्टेंट कम्पैटिबिलिटी के साथ आता है और भविष्य में अन्य लोकप्रिय वॉइस-असिस्टेंट्स के साथ भी आएगा। लिबर्टी एयर 2 प्रो आज चार रंगों में उपलब्ध होगा - ओनिक्स ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइट, सफायर ब्लू और क्रिस्टल पिंक।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें