Apple Event: एपल M1 चिप के साथ iPad Pro हुआ लॉन्च, इसमें है मिनी LED डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

iPad Pro को 11 इंच और 12.9 इंच साइज में पेश किया गया है। 12.9 इंच वाले मॉडल में लिक्विड रेटिना XDR मिनी एलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2732x2048 पिक्सल है।

विज्ञापन
Apple event iPad Pro With Apple M1 SoC and Mini LED Display launched price in INDIA
ipad pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने अपने नए iPad Pro मॉडल को भी अपने स्प्रिंग लोडेड इवेंट में लॉन्च कर दिया है। iPad Pro को भी कंपनी ने अपने इन-हाउस प्रोसेसर Apple M1 के साथ लॉन्च किया है। एपल एम1 एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी स्पीड को लेकर दावा है कि यह पहले मॉडल के मुकाबले 75 पीसदी फास्ट है।

    iPad Pro की कीमत

    iPad Pro के 11 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 60,300 रुपये है। यह कीमत वाई-फाई मॉडल की है, वहीं वाई-फाई और सेलुलर मॉडल की कीमत 999 डॉलर यानी करीब 75,400 रुपये है। 12.9 इंच iPad Pro के वाई-फाई मॉडल की कीमत 1,099 डॉलर यानी करीब 82,900 रुपये और वाई-फाई के साथ सेलुलर की कीमत 1,299 डॉलर यानी करीब 98,000 रुपये है।

    विज्ञापन

    भारत में 11 इंच iPad Pro की शुरुआती कीमत 71,900 रुपये है यानी इस कीमत में 128 जीबी स्टोरेज वाला वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं 128 जीबी वाई-फाई और सेलुलर की कीमत 85,900 रुपये है। 12.5 इंच वाले 128 जीबी वाई-फाई मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:  Apple Event: 24 इंच का iMac हुआ लॉन्च, मिला Apple M1 प्रोसेसर

    iPad Pro की स्पेसिफिकेशन

    iPad Pro को 11 इंच और 12.9 इंच साइज में पेश किया गया है। 12.9 इंच वाले मॉडल में लिक्विड रेटिना XDR मिनी एलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2732x2048 पिक्सल है। इसके साथ प्रोमोशन, ट्रू टोन और P3 वाइड कलर का सपोर्ट है। एचडीआर में इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,600 निट्स है। 11 इंच वाले मॉडल में भी लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2388x1668 पिक्सल है।

    इसमें भी प्रोमोशन, ट्रू टोन और P3 वाइड कलर का सपोर्ट है। इसमें भी HDR और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G और ई-सिम का सपोर्ट है। दोनों मॉडल में 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB की स्टोरेज है। वहीं 16GB रैम वाले मॉडल के साथ 1TB और 2TB की स्टोरेज है। थंडरबोल्ट, USB 4 है। इसके अलावा दोनों मॉडल में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5 है।

    iPad Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ अल्ट्रा वाइड लेंस है और इसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के दो लेंस है जिनके साथ LiDAR स्कैनर का सपोर्ट है। रियर कैमरे के साथ 2x ऑप्टिकल जूम भी है। आईपैड प्रो के साथ मैजिक कीबोर्ड और सेकेंड जेनरेशन एपल पेंसिल का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें