नया स्मार्टफोन: Poco का दमदार स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 10000 से भी कम

पोको इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Poco M2 Reloaded को भारत में लॉन्च कर दिया है जो कि Poco M2 का अपग्रेडेड वर्जन है। कोरोना के कारण कंपनी ने वर्चुअल लॉन्च भी रद्द कर दिया था। Poco M2 Reloaded की लॉन्चिंग और फीचर की जानकारी पोको इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। Poco M2 Reloaded में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

Poco M2 Reloaded कीमत
Poco M2 Reloaded के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक और स्लेट ब्लू कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Poco M2 Reloaded की स्पेसिफिकेशन
Poco M2 Reloaded काफी हद तक Poco M2 जैसा ही। Poco M2 Reloaded में MIUI है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- व्हाट्सएप की प्राइवेसी: याचिका पर कल आ सकता है दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
- प्राइवेसी में सेंध: फर्जी लिंक के जरिए 80 देशों के फेसबुक मैसेंजर यूजर्स के साथ हुआ स्कैम
- Apple Event: एपल M1 चिप के साथ iPad Pro हुआ लॉन्च, इसमें है मिनी LED डिस्प्ले
- Vivo X60 Pro Review: सिर्फ कैमरा ही नहीं, बहुत कुछ मिलेगा इस फ्लैगशिप में