Samsung Galaxy A71 आज भारत में होगा लॉन्च, मिल सकता है दमदार कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 08:53 AM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन आज भारत में होने वाला है लॉन्चसैमसंग ने इससे पहले ए51 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया थायूजर्स को सैमसंग गैलेक्सी ए71 में दमदार कैमरा मिल सकता है

विज्ञापन
Samsung Galaxy A71 set to launch in india today know expected price and specs
samsung galaxy a71 - फोटो : PerfectPps / twitter

    विस्तार

    कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) आज ए सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए71 (Samsung Galaxy A71) को भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस डिवाइस में दमदार कैमरा के साथ प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने इस फोन को सबसे पहले वियतनाम में पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने गैलेक्सी ए51 को भी भारतीय बाजार में उतारा है, जिसमें खास एचडी डिस्प्ले दिया गया है। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी ए71 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी गैलेक्सी ए71 की कीमत 30,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक के बीच रखेगी। हालांकि, असल की कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    यूजर्स को इस फोन में 6.7 इंच सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ एफएचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x240 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ छह जीबी और आठ जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी-पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें