Redmi Note 8 Pro हुआ सस्ता, इसमें है 64 मेगापिक्सल का कैमरा

शाओमी ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन Redmi Note 8 कीमत में वृद्धि की थी, वहीं अब कंपनी ने Redmi Note 8 Pro को सस्ता कर दिया है। Redmi Note 8 Pro को अब 1,000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि यह कटौती फिलहाल सिर्फ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट पर ही हुई है।

Redmi Note 8 Pro की नई कीमत
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,000 रुपये की कटौती के साथ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 14,999 रुपये थी। जबकि 6GB + 128GB और 8GB + 128GB मॉडल्स की कीमतें क्रमशः 15,999 और 17,999 रुपये हैं। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह कटौती स्थायी हुई है या अस्थायी।

रेडमी नोट 8 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।