Xiaomi ने वाटर रेसिस्टेंट ब्लूटूथ स्पीकर किया लॉन्च, मिलेगा 20 घंटे का बैटरी बैकअप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 18 Feb 2020 11:35 AM IST
सार

शाओमी ने 2,000 एमएएच की बैटरी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर किया लॉन्चकंपनी ने ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये रखी हैइससे पहले कंपनी ने रेडमी 8ए डुअल को पेश किया था

विज्ञापन
xiaomi launched mi outdoor Bluetooth speaker know price and specifications
mi outdoor speaker - फोटो : xiaomi

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने लेटेस्ट आउटडोर एमआई ब्लूटूथ स्पीकर (Mi Outdoor Bluetooth Speaker) को भारत में लॉन्च किया है। ग्राहक इस वायरसलेस स्पीकर को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्पीकर में वॉयस असिस्टेंट और दमदार बैटरी का सपोर्ट दिया है। वहीं, एमआई ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के चलते ग्राहक इसे 1,399 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्पीकर की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    एमआई ब्लूटूथ स्पीकर का डिजाइन कॉम्पेक्ट है, जिसकी वजह से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा इस ब्लूटूथ स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, ऑक्स और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्पीकर में 2,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी यूजर्स को 20 घंटे के बैटरी बैकअप देती है।

    विज्ञापन

    यूजर्स को इस स्पीकर की लेफ्ट साइड में Play/Pause बटन के साथ कॉल पिक और कट करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस स्पीकर को आईपीएक्स 5 वॉटर रेसिस्टेंट की रेटिंग दी गई है। वहीं, कंपनी ने इस स्पीकर में वॉयस असिस्टेंट फीचर दिया है, जो एक बटन दबाने पर एक्टिवेट हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें