LG K61, LG K51S और LG K41S चार कैमरे के साथ हुए लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 18 Feb 2020 12:37 PM IST
सार

LG ने के सीरीज के तीन लेटेस्ट स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर किए लॉन्चएलजी के तीनों स्मार्टफोन में यूजर्स को चार कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगीइससे पहले एलजी ने फोल्डेबल फोन को भारत में पेश किया था

विज्ञापन
LG K61, LG K51S and LG K41S Launch know price and specifications
LG K61, LG K51S and LG K41S - फोटो : AndromedaUpdate / twitter

    विस्तार

    टेक कंपनी एलजी (LG) ने नए साल की शुरुआत में K सीरीज के तहत के61 (LG K61), के 51एस (LG K51S) और के 41एस (LG K41S) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इन तीनों फोन में यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इन तीनों डिवाइसेज में चार कैमरे के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, कंपनी ने अब तक तीनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, इससे पहले कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं एलजी K सीरीज के तीनों लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    एलजी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अब तक नहीं मिली है। लेकिन कंपनी ने कहा है कि इन तीनों डिवाइसेज को वर्ष की दूसरी तिमाही में सबसे पहले एशिया और यूरोप के बाजार में उतारा जाएगा। वहीं, ग्राहकों के लिए एलजी के61 व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। तो दूसरी तरफ ग्राहक एलजी के 51एस को टाइटेनियम पिंक और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को LG K41S में टाइटेनियम ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चार जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। वहीं, इस फोन के फ्रंट कैमरा में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें