Realme Narzo 60 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Realme Narzo 60 सीरीज की पुष्टि कर दी है। फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने के लिए टीज किया गया है और इसमें 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अपनी नई किफायती फोन सीरीज Realme Narzo 60 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। इस सीरीज में Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G शामिल होंगे और इन दोनों फोन को 6 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने के लिए टीज किया गया है और इसमें 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं Narzo 60 5G में 100मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Realme Narzo 60 5G सीरीज की कीमत
कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी है। हालांकि, फोन को 20 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G को भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। Realme इंडिया की वेबसाइट और Amazon India पर फोन की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है।
Realme Narzo 60 5G सीरीज के स्पेसिफिकेशन
माइक्रोसाइट के अनुसार, Realme Narzo 60 सीरीज के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। नए Realme Narzo 60 लाइनअप को पतले बेजेल्स के साथ 61-डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले के साथ टीज किया गया है। फोन पर 250,000 से अधिक फोटो को स्टोर करने के लिए मेमोरी क्षमता की पेशकश की गई है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB स्टोरेज सपोर्ट का दावा है।
एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Realme Narzo 60 5G को मार्टियन होराइजन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में 100 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप भी होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि Realme Narzo 60 5G, Realme 11 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे मई में चीन में पेश किया गया था।
Realme Narzo 60 5G पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर दिखाई दिया था। यह एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 स्किन के साथ भारत में एंट्री कर सकता है।
- खरीदने जा रहे हैं ये टॉप-5 सेलिंग वायरलेस ईयरफोन तो यह खबर जरूर पढ़ें, बाद में हो सकता है पछतावा
- एमोलेड डिस्प्ले और डिजिटल क्राउन के साथ लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब!
- Best Smart TV: 25 हजार से भी कम कीमत में आते हैं 43 इंच वाले 4K QLED स्मार्ट टीवी, मिलेंगे दमदार फीचर्स
- मोबाइल टिप्स: Android फोन में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टैक्ट