Best Smart TV: 25 हजार से भी कम कीमत में आते हैं 43 इंच वाले 4K QLED स्मार्ट टीवी, मिलेंगे दमदार फीचर्स

स्मार्ट टीवी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इंटरनेट और सभी एडवांस्ड फीचर्स से लैस,ये टीवी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा स्रोत हैं। सबसे अच्छी बात-आप भारत में 25000 से कम कीमत में बेहतरीन स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं, वह भी बड़ी डिस्प्ले और लेटेस्ट फीचर्स के साथ। Realme, Xiaomi, Sony जैसी कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी को बेहतरीन बजट-फ्रेंडली कीमतों पर लॉन्च कर रही हैं। यदि आप भी कम कीमत में बड़े साइज वाले टीवी की खोज कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 25,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं लिस्ट।

Westinghouse 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD TV
स्मार्ट टीवी में 43 इंच का एलईडी डिस्प्ले और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। टीवी के साथ पावर फुल 40W स्पीकर और सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ शानदार साउंड मिलता है। डिस्प्ले के साथ वाइड व्यूइंग एंगल के लिए आईपीएस टेक्नोलॉजी है। टीवी एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस है। टीवी की कीमत 19,999 रुपये है।

TCL 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV
टीसीएस की इस स्मार्ट टीवी की कीमत 21,990 रुपये है। TCL 43P615 के साथ 43 इंच पैनल के साथ 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। टीवी 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 16:9 इमेज आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें नेटफ्लिक्स, Zee 5 और प्राइम वीडियो जैसे पॉपुलर एप प्री इंस्टॉल मिलते हैं। यह डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ सराउंड साउंड ऑडियो को सपोर्ट करता है। टीवी एक रिमोट कंट्रोल के साथ आता है जिसमें स्ट्रीमिंग के लिए वन-क्लिक बटन का सपोर्ट मिलता है। टीवी वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
- मोबाइल टिप्स: Android फोन में कैसे ट्रांसफर करें कॉन्टैक्ट
- खरीदने जा रहे हैं ये टॉप-5 सेलिंग वायरलेस ईयरफोन तो यह खबर जरूर पढ़ें, बाद में हो सकता है पछतावा
- एमोलेड डिस्प्ले और डिजिटल क्राउन के साथ लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब!
- Microsoft Teams में कैसे लगाएं एनिमेटेड बैकग्राउंड? जानें तरीका