एमोलेड डिस्प्ले और डिजिटल क्राउन के साथ लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Jun 2023 04:00 PM IST
सार

Noise ColorFit Vision 3 में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डिजिटल क्राउन और एक साइड बटन कॉम्बो भी दिया गया है। वॉच में ब्रेथ प्रैक्टिस फंक्शनलिटी, 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर और spO2 मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स हैं।

विज्ञापन
Noise ColorFit Vision 3 launched in india with AMOLED display and calling features know price
Noise ColorFit Vision 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टवॉच ब्रांड Noise एक के बाद एक स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Noise Crew Pro, NoiseFit Fuse और NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है और अब एक और नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Vision 3 को पेश कर दिया है। यह वॉच ColorFit Vision 2 की तुलना में बड़े डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और प्रीमियम लुक के साथ आता है। वॉच में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डिजिटल क्राउन और एक साइड बटन कॉम्बो भी दिया गया है। वॉच में ब्रेथ प्रैक्टिस फंक्शनलिटी, 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर और spO2 मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स हैं। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    नॉइज कलरफिट विजन 3 स्मार्टवॉच को पांच कलर ऑप्शन जेट ब्लैक, क्लासिक ब्राउन, फॉरेस्ट ग्रीन, जेट ब्लैक: एलीट एडिशन और ग्लॉसी सिल्वर में पेश किया गया है। वॉच के सिलिकॉन और लेदर वेरियंट की कीमत 3,999 रुपये और मेटल स्ट्रैप वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। Noise ColorFit Vision 3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    नॉइज कलरफिट 3 में राउंड एज के साथ 1.96 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 410×502 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। वॉच में एपल वॉच के जैसे एक डिजिटल क्राउन और एक साइड बटन कॉम्बो भी शामिल है। स्मार्टवॉच मैटेलिक और लेदर स्ट्रैप ऑप्शन में आता है, जो इसे एक प्रीमियम फील देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें