खरीदने जा रहे हैं ये टॉप-5 सेलिंग वायरलेस ईयरफोन तो यह खबर जरूर पढ़ें, बाद में हो सकता है पछतावा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Jun 2023 04:04 PM IST
सार

इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन की कमियों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
5 top selling neckband wireless earphones in India do not have these special features
Neckband Earphones - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इनके आकर्षक डिजाइन और ANC जैसे नए फीचर्स ने इनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा किया है। इसके साथ ही नेकबैंड ईयरफोन को अभी भी मार्केट में पसंद किया जा रहा है। नेकबैंड ईयरफोन कम कीमत में दमदार साउंड और ड्यूरेबिलिटी के कारण अभी भी कई लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। जिम से लेकर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में इनका काफी इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप भी नेकबैंड ईयरफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन की कमियों के बारे में बताएंगे।

    Boat Rockerz 255 Pro Plus

    नेकबैंड ईयरफोन की कीमत 1,199 रुपये है। नेकबैंड ईयरफोन फास्ट चार्जिंग, मेटालिक डिजाइन और IPX7 रेटिंग के साथ आते हैं जो इयरबड्स को वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है। लेकिन बड्स के साथ कोई भी न्वाइज कैंसिलेशन नहीं मिलता है। वहीं बड्स में कंफर्टेबल ईयर टिप डिजाइन मिसिंग है।

    विज्ञापन

    OnePlus Bullet Wireless Z2

    वनप्लस बुलेट वायरलेस Z2 अच्छी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और AI न्वाइज कैंसिलेशन ऑफर करता है। हालांकि, इसके साथ कोई डेडिकेटेड लो-लेटेंसी मोड और कोई डुअल-डिवाइस पेयरिंग नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Buds Wireless 2 Neo

    रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन, लो लेटेंसी गेमिंग मोड और फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो में प्लास्टिक यूनिबॉडी है। हालांकि, एक चीज जो यूजर्स को परेशान कर सकती है वह यह है कि इसमें ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट नहीं है।

    Realme Buds Wireless 2S

    नेकबैंड 1,499 रुपये की कीमत पर आता है। इसके साथ कॉल, मैग्नेटिक कंट्रोल, फास्ट चार्जिंग और AI ENC कैंसिलेशन का सपोर्ट है, लेकिन Realme बड्स वायरलेस 2S प्लास्टिक बिल्ट है। इस कीमत पर कई और अच्छे ऑप्शन उपलब्ध हैं।

    Boult Audio ProBass Curve-X

    बॉल्ट ऑडियो प्रोबास कर्व-एक्स की कीमत 999 रुपये हैं और यह फास्ट चार्जिंग और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आते हैं। बड्स के साथ कोई मैग्नेटिक कंट्रोल नहीं है। इसकी बिल्ट भी प्लास्टिक की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें