Poco X2 स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट हुए महंगे, जानें नई कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 01 Jun 2020 05:02 PM IST
सार

Poco X2 स्मार्टफोन की कीमत हुई महंगीशुरुआती कीमत 17,499 रुपये4,500 एमएएच की बैटरी के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

विज्ञापन
Poco X2 smartphone price hike in india know new price and specifications in hindi
Poco X2 - फोटो : poco

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस एक्स 2 (Poco X2) की कीमत में वृद्धि की है। पोको एक्स 2 के दो वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये और इसके टॉप-एंड मॉडल में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं, पोको एक्स 2 के तीनों वेरिएंट अब नई कीमतों के साथ आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने पोको एक्स 2 स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया था।

    इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel: ये हैं दोनों कंपनियों के शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा पर्याप्त डाटा

    Poco X2 स्मार्टफोन की नई कीमत

    कीमतों में वृद्धि के बाद पोको एक्स 2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,499 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,499 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज को 20,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Poco X2 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

    Poco X2 का कैमरा

    कंपनी ने इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस मौजूद हैं। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर्स को इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी VoLTE, वॉइस ऑवर कॉलिंग फीचर, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जो 27 फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें