फ्लिपकार्ट की Flipstart Days बंपर सेल हुई शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 01 Jun 2020 12:38 PM IST
सार
विज्ञापन
flipkart Flipstart Days bumper sale start today know about offers and deals
Flipstart Days - फोटो : flipkart

    विस्तार

    ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शानदार सेल Flipstart Days का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की यह सेल एक जून से लेकर तीन जून तक चलेगी। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन प्रोडक्ट, कूलर, एसी पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस सेल में ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से 10 फीसदी डिस्काउंट के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने फाइल-शेयरिंग साइट WeTransfer पर लगाया बैन, जानें वजह

    इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा इतना डिस्काउंट

    फ्लिपकार्ट की फ्लिपस्टार्ट डेज सेल में ग्राहकों को कपड़ों पर 40 से 80 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही फुटवेयर, बेबी केयर प्रोडक्ट, स्पोर्ट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट को 99 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 80 फीसदी के साथ टीवी और फ्रिज पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही ग्राहक 30 फीसदी डिस्काउंट के साथ फर्नीचर खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Vivo X50 सीरीज आज होगी लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

    लैपटॉप और पावर बैंक पर मिलेगी छूट

    फ्लिपकार्ट की शानदार सेल में ग्राहकों को लैपटॉप पर 40 फीसदी और पावर बैंक पर 60 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ब्लूटूथ स्पीकर्स को भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी आने वाले हर महीने की शुरुआत में इस तरह की सेल का आयोजन करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें