Samsung Galaxy M11 और M01 की कीमतें लीक, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये
Samsung Galaxy M01 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपयेदो जून से होगी दोनी फोन की डिलीवरीदो वेरियंट में मिलेगा Samsung Galaxy M11

विस्तार
Samsung के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम01 को लेकर पहले से ही खबर थी कि ये दोनों जून के पहले सप्ताह में लॉन्च होंगे, लेकिन कंपनी ने तारीख नहीं बताई थी। इसी बीच आज यानी एक जून को गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम01 दोनों फोन की कीमतें लीक हो गई हैं।
मुंबई के जाने-माने महेश टेलीकॉम ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके मुताबिक Galaxy M01 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम11 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये बताई गई है। दोनों फोन की डिलीवरी दो जून से शुरू होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy M01 में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट में सिंगल कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। रियर पैनल पर 3 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेंसर मिलेगा। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जिसेक साथ 5W का चार्जर मिलेगा।
- Jio, Airtel: ये हैं दोनों कंपनियों के शानदार ब्रॉडबैंड प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा पर्याप्त डाटा
- भारतीय डेवलपर ने एपल के Sign in में खोजा बड़ा बग, मिले 75 लाख रुपये
- Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- सुरक्षा प्रमाणित हुए भारत में सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ये होंगे मानक