Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 01 Jun 2020 01:33 PM IST
सार

Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्चमिलेगा डेल ऑप्टिमाइजर तकनीक का सपोर्टडेल के लैपटॉप की कीमत है 1,49,000 रुपये

विज्ञापन
Dell Latitude 9510 5G laptop launched in india know price and specifications
Dell Latitude 9510 5G - फोटो : iAsdeo

    विस्तार

    टेक कंपनी डेल (Dell) ने अपने सबसे खास लैपटॉप Latitude 9510 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर के साथ डेल की ऑप्टिमाइजेशन तकनीक का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी ने इस लैपटॉप में दमदार बैटरी दी है, जो यूजर्स को 34 घंटे के बैटरी बैकअप देती है। तो आइए जानते हैं डेल Latitude 9510 5G लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप की कीमत

    डेल ने इस लैपटॉप की कीमत 1,49,000 रुपये रखी है। साथ ही इस लैपटॉप को 2-इन-1 कन्वर्टेबल और क्लैमशेल के साथ बाजार में उतारा गया है। हालांकि, अभी तक इस लैपटॉप की बिक्री की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने फाइल-शेयरिंग साइट WeTransfer पर लगाया बैन, जानें वजह

    Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन

    डेल ने इस लैपटॉप में 15 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई7, विंडो 10 प्रो के साथ 16 जीबी रैम दी गई है। वहीं, इस लैपटॉप के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Dell Latitude 9510 5G लैपटॉप के अन्य फीचर्स

    कंपनी ने इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिहाज से एक यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, स्मार्ट कार्ड रीडर, एचडीएमआई पोर्ट 2.0, यू-सिम कार्ड ट्रे और डिस्प्ले पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में शानदार साउंड के लिए दमदार ऑडियो सिस्टम मिला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें