इंतजार खत्म: Nothing Ear 1 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jul 2021 04:06 PM IST
सार

Nothing Ear 1 की कीमत भारतीय बाजार में 5,999 रुपये रखी गई है। इसकी ग्लोबल कीमत 99 पाउंड यानी करीब 10,200 रुपये है। बता दें कि यह नथिंग का पहला प्रोडक्ट है।

विज्ञापन
Nothing Ear 1 price in India Announced at Rs 5999 Ahead of July 27 Launch
Nothing Ear 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    कार्ल पेई की नई कंपनी Nothing ने भारतीय बाजार में आखिरकार अपना नया और पहला प्रोडक्ट Nothing Ear 1 लॉन्च कर दिया है। Nothing Ear 1 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। नथिंग के फाउंडर वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई है। बता दें कि कंपनी ने Nothing Ear 1 की लॉन्चिंग की पुष्टि पिछले महीने की थी।

    Nothing Ear 1 की कीमत

    Nothing Ear 1 की कीमत भारतीय बाजार में 5,999 रुपये रखी गई है। इसकी ग्लोबल कीमत 99 पाउंड यानी करीब 10,200 रुपये है। बता दें कि यह नथिंग का पहला प्रोडक्ट है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Oppo, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों से होगा।

    विज्ञापन

    Nothing Ear 1 features की स्पेसिफिकेशन

    Nothing Ear 1 की सबसे खास बात यह है कि इसकी डिजाइन ट्रांसपैरेंट है। इसके अलावा इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में मनु शर्मा को भारत में सीनियर अधिकारी नियुक्त किया है। शर्मा इससे पहले सैमसंग में थे। Nothing Ear 1 का लॉन्च इवेंट 27 जुलाई को भारत में होगा और उसी दिन इसके फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nothing Ear 1 को कार्ल पेई और उनकी टीम ने डिजाइन और तैयार किया है जिसमें स्मार्टफोन ब्रांड Essential और इंडस्ट्रियल डिजाइन फर्म Teenage इंजीनियरिंग के लोग शामिल हैं। कंपनी के इस अनोखे नाम को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि नाम के पीछे का मकसद एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाना है जो लोगों की जिंदगी में प्रभावित होते हुए भी अदृश्य रहे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें