OnePlus Buds Pro 22 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, रिव्यू के लिए आप भी कर सकते हैं अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jul 2021 10:22 AM IST
सार

OnePlus अपने यूजर्स से प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए साइनअप और फीडबैक भी ले रहा है। कंपनी ने ऐसे टेस्टर को लैप रिव्यूअर कहा है। किन-किन लोगों को टेस्टिंग के लिए सेलेक्ट किया गया है इसकी घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।

विज्ञापन
OnePlus Buds Pro to Launch in India on July 22 with OnePlus Nord 2 5G confirm by Company
OnePlus Buds Pro - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस के नए ईयरबड्स बड्स प्रो की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। OnePlus Buds Pro को 22 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Buds Pro के साथ ही OnePlus Nord 2 5G को भी भारत में पेश किया जाएगा, हालांकि OnePlus Buds Pro के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। OnePlus Buds Pro को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि नया ईयरबड्स पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds के मुकाबले अधिक फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    OnePlus Buds Pro की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि कंपनी ने कम्युनिटी फोरम की है। फोरम पर अपने एक पोस्ट में कंपनी ने कहा है, 'क्या आप अपकमिंग OnePlus Nord 2 5G के लिए उत्साहित हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं होगी कि नॉर्ड सीरीज के साथ बड्स प्रो भी लॉन्च होगा।'

    विज्ञापन

    OnePlus अपने यूजर्स से प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए साइनअप और फीडबैक भी ले रहा है। कंपनी ने ऐसे टेस्टर को लैब रिव्यूअर कहा है। किन-किन लोगों को टेस्टिंग के लिए सेलेक्ट किया गया है इसकी घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी। यदि आप टेस्टिंग के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो फोरम पर जाकर एक फॉर्म भर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Buds Pro पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds का अपग्रेडेड वर्जन होगा। OnePlus Buds Pro एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ आएगा और इसकी कीमत कंपनी के पहले के दोनों ईयरबड्स से अधिक होगी।

    बता दें कि 22 जुलाई को OnePlus Nord 2 5G को भी लॉन्च किया जाएगा जो कि पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord का अपग्रेडेड वर्जन होगा। OnePlus Nord 2 5G को लेकर पुष्टि हो गई है कि इसमें मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलेगा और इसकी बिक्री अमेजन प्राइम डे सेल में 26-27 जुलाई के बीच होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें