वर्क फ्रॉम होम: BSNL, Jio और Airtel के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान, शुरुआती कीमत मात्र 399 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jul 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
cheapest broadband plans on jio airtel and bsnl starting price only 399 rupees
सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान: work from home - फोटो : Pixabay

    आजकल अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं और घर से काम करने के लिए सबसे जरूरी इंटरनेट का होना है। ऐसे में हर किसी को एक बेहतर और किफायती इंटरनेट की तलाश है। बेहतर स्पीड वाले इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन बेस्ट रहता है, क्योंकि ब्रॉडबैंड के साथ एक स्टेबलिटी मिलती है। इस वक्त भारतीय बाजार में तीन प्रमुख ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियां हैं जिनमें भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), जियो और एयरटेल शामिल हैं। जियो का ब्रॉडबैंड JioFiber के नाम से जबकि एयरटेल का Airtel Xstream Fiber के नाम से आता है। इनमें से किसी-ना-किसी ब्रॉडबैंड को आपने कभी ट्राई भी किया होगा, ऐसे में आपको इनकी सर्विसेज के बारे में भी जानकारी होगी, लेकिन यदि हम आपसे यह पूछे कि इनमें से किसी कंपनी का ब्रॉडबैंड सबसे सस्ता है तो शायद आपको जानकारी ना हो। आज की इस रिपोर्ट हमें जियो, बीएसएनएल और एयरटेल के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बात करेंगे।

    bsnl broadband
    bsnl broadband

    BSNL का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान

    BSNL के पास सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान 449 रुपये का है। यह एक मासिक प्लान है। इसमें आपको 30Mbps की स्पीड से कुल 3.3TB या 3,300GB डाटा मिलता है। इस प्लान में किसी भी OTT एप का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद 2Mbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके साथ आपको फ्री फिक्सड लाइन वॉयस कॉलिंग मिलती है।

    Airtel Xstream Fiber
    Airtel Xstream Fiber - फोटो : amarujala

    Airtel Xstream Fiber का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान

    Airtel Xstream Fiber के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 499 रुपये है। इस प्लान में अधिकतम 40Mbps की स्पीड मिलेगी और मुफ्त में एक फिक्सड लाइन वॉयस कॉलिंग का कनेक्शन मिलेगा। इस प्लान में भी बीएसएनएल की तरह ही 3.3TB यानी 3,333GB डाटा मिलता है। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स का भी फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें