Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन की आज है फ्लैश सेल, मिलेंगे शानदार ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 06 Jul 2020 09:26 AM IST
सार

मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटकीमत है 16,999 रुपये

विज्ञापन
Motorola One Fusion plus smartphone flash sale today on flipkart know price offers and specs
Motorola One Fusion+ - फोटो : motorola

    विस्तार

    मोटोरोला (Motorola) के लेटेस्ट स्मार्टफोन वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion+) की आज (6 जुलाई 2020) फ्लैश सेल है। यह सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को इस सेल में वन फ्यूजन प्लस की खरीदारी करने पर शानदार ऑफर से लेकर बंपर कैशबैक तक मिलेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

    कंपनी ने मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये रखी है। इस स्मार्टफोन को मूनलाइट व्हाइट और Twilight ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से वन फ्यूजन प्लस की खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,417 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें