Samsung Galaxy M01s जल्द लेगा भारतीय बाजार में एंट्री, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jul 2020 10:21 AM IST
सार

Samsung Galaxy M01s जल्द होगा भारत में लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकती है 3 जीबी रैमबजट रेंज में होगी गैलेक्सी एम01एस की कीमत

विज्ञापन
Samsung Galaxy M01s smartphone set to launch in india soon know expected price and specs
Samsung Galaxy M01s - फोटो : TechTipster_

    विस्तार

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) M सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस एम01एस (Samsung Galaxy M01s) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे इसकी संभावित कीमत की जानकारी मिली है। वहीं, अब कंपनी ने गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन के सपोर्ट पेज को लाइव कर दिया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    लाइव सपोर्ट पेज पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले, 13+2 मेगापिक्सल कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और 4,000 एमएएच की बैटरी दे सकती है।

    विज्ञापन

    सैमसंग इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत 8,000 से 10,000 रुपये की बीच रख सकती है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एम01एस की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें