फिलिप्स यूवी-सी डिसइंफेक्शन सिस्टम हुआ लॉन्च, फल-सब्जी आदि को करेगा वायरस मुक्त

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Signify Innovations India Limited launches portable Philips UV-C Disinfection system for homes to contain the spread of COVID-19
Philips UV-C Disinfection system - फोटो : amarujala

    कोविड-19 महामारी को देखते हुए आजकल हर व्यक्ति अपने घर और दफ्तर में सुरक्षित रहना चाहता है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहा है। घर हो या दफ्तर दोनों जगह लोग साफ-सफाई और स्वच्छता के नियमों का पालन कर रहे हैं। तमाम कंपनियां भी ऐसे प्रोडक्ट बाजार में उतार रही हैं जिनसे सूक्ष्म वायरस को मारा जा सके। इसी कड़ी में सिग्निफाई ने फिलिप्स यूवी-सी डिसइंफेक्शन सिस्टम लॉन्च किया है जो कि देखने में माइक्रोवेब की तरह है।

    यह यूवी-सी (अल्ट्रा वॉयलेट) रेडिएशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस तकनीक को कोविड-19 का कारण बनने वाले वायरस SARS-CoV-2 को प्रभावी रूप से निष्क्रिय करने के लिए प्रमाणित कर चुका है।

    विज्ञापन

    इस सिस्टम को लेकर कंपनी का दावा है कि इसके चारों तरफ यूवी लाइट दी गई जो कि सिर्फ दो से आठ मिनट में किसी भी चीज को डिसइंफेक्ट करता है। यह प्रोडक्ट भारत में बनाया और डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिलिप्स यूवी-सी डिसइंफेक्शन सिस्टम घरों में रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजों को संक्रमण से मुक्त करता है। इसमें फल, सब्जियां, पैकेज्ड फूड, चाबियां, मोबाइल फोन, स्टेशनरी, लैपटॉप्स और बेबी प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।

    यूवी-सी इंफेक्शन से संक्रमण दूर हटाने के बाद फल और सब्जियां लंबे समय तक तरोताजा रहती हैं और खराब भी नहीं होती। यह सिस्टम 10 लीटर, 15 लीटर और 30 लीटर की क्षमता में उपलब्ध है जिनकी कीमतें क्रमश: 7,990 रुपये, 9,990 रुपये और 11,990 रुपये हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें