Moto E6s नए कलर वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्च, बैक पैनल में मिलेंगे दो कैमरे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Mar 2020 12:09 PM IST
सार

Moto E6s नए कलर वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिले हैं दमदार फीचर्समोटो ई6एस को पहले क्रेनबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया था

विज्ञापन
Moto E6s Launched With Two New Colours Variants Know Price And Specifications
Moto E6s - फोटो : RegardNews / twitter

    विस्तार

    मोटोरोला ने बजट रेंज वाले मोटो ई6एस (Moto E6s) स्मार्टफोन को नए कलर वेरिएंट के साथ दोबारा लॉन्च किया है। यूजर्स अब इस फोन को Peacock ब्लू और Sunrise रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एचडी प्लस मैक्स विजन डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर और 2 जीबी रैम जैसे फीचर्स दिए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोटो ई6एस को रिच क्रेनबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं मोटो ई6एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मोटोरोला ने अब तक मोटो ई6एस के नए कलर वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों वेरिएंट को बजट रेंज में रखा जाएगा। आपको बता दें कि पहले लॉन्च हुए मोटो ई6एस को 7,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा था।

    विज्ञापन

    मोटोरोला ने इस फोन में 6.1 इंच का एचडी प्लस मैक्स आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 2 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हिलियो पी22 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें