Redmi Note 9 Pro को खरीदने का शानदार मौका, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Mar 2020 09:39 AM IST
सार

Redmi Note 9 Pro की पहली सेल आजग्राहकों को नोट 9 प्रो की खरीदारी करने पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्सकंपनी ने इस फोन को 12 मार्च को लॉन्च किया था

विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 9 Pro First Sale Today Know Price Offers And Specifications In Hindi
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

    विस्तार

    शाओमी (Xiaomi) के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को रेडमी नोट 9 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स देगी। आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया था। वहीं, इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में...

    यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। वहीं, ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें