Lenovo HE18 Review: 2,000 की रेंज में बेस्ट वायरलेस ईयरफोन!

Lenovo ने पिछले साल भारत में एक साथ अपने चार ऑडिओ प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जिनमें कंपनी ने एक वायरलेस नेकबैंड भी पेश किया है जिसका मॉडल नंबर HE18 है। लेनोवो ने अपने इस वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन नेकबैंड में एक्स्ट्रा बास देने का वादा किया है, इसके लिए कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के प्लेबैक का दावा किया है जो कि किसी नेकबैंड का सबसे अधिक बैटरी बैकअप है। Lenovo HE18 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल भी किया है तो आइए रिव्यू जानते हैं....

Lenovo HE18 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
लेनोवो के इस ब्लूटूथ नेकबैंड की कीमत 1,999 रुपये है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इस ईयरफोन में एक्स्ट्रा बास दिया गया है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 12 घंटे और स्टैंडबाय को लेकर 240 घंटे का दावा किया है। इस ईयरफोन को एक साथ दो डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसे वाटरप्रूफ के लिए IPX5 सर्टिफिकेट मिला है। इसमें फोन पर बात करने के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन मिलता है।

Lenovo HE18 की डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो यह ईयरफोन आपको सिर्फ एक ही कलर वेरियंट में मिलेगा कि ब्लैक और ग्रीन है। इसमें पावर और वॉल्यूम बटन को राइट साइड में जगह मिली है। चार्जिंग पोर्ट भी राइट साइड में ही है। बिल्ट क्वालिटी और मैटेरियल भी अच्छे हैं, लेकिन इस ईयरफोन को स्लिक बनाने के चक्कर में लेनेवो ने बटन को कुछ ज्यादा ही दबा दिया है। कायदे से वॉल्यूम और पावर बटन में कुछ उभार होने चाहिए ताकि बिना देखे ऑपरेट किया जा सके, हालांकि कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद आपको बटन का अंदाजा हो जाएगा।