Realme 6i की लॉन्चिंग आज, मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
Realme 6i आज होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरीRealme 6i की भारत में लॉन्चिंग को लेकर नहीं मिली जानकारी

विस्तार
चीनी टेक कंपनी रियलमी (Realme) आज 6 सीरीज के शानदार स्मार्टफोन 6 आई (Realme 6i) को म्यांमार में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और शानदार प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, इस फोन को भारत में कब उतारा जाएगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो को ग्लोबल बाजार में उतार चुकी है। तो आइए जानते हैं रियलमी 6 आई की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रियलमी 6 आई की कीमत बजट रेंज (9 से 10 हजार रुपये के बीच) में रखेगी। वहीं, ग्राहक इस फोन के लॉन्चिंग इवेंट को म्यांमार के फेसबुक पेज पर देख सकेंगे।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करेगा।