5000mAh की बैटरी वाले Redmi 9A की सेल आज, सिर्फ 6,799 रुपये है कीमत

शाओमी का नया स्मार्टफोन Redmi 9A आज यानी 22 सितंबर को फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 9A को इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। Redmi 9A तीन कलर वेरियंट और दो कॉन्फिगरेशन में मिलेगा। Redmi 9A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और mi.com से होगी। Redmi 9A की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन-
Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Redmi 9A का कैमरा-
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।