Made by Google 2024: अगले सप्ताह होगा गूगल का मेगा इवेंट, लॉन्च होंगे ये सात प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Aug 2024 02:59 PM IST
सार

Pixel Watch 3

- Pixel Watch 3 को लेकर आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन इसे भी पेश किया जा सकता है। इसे 41mm और 45mm दो साइज में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 2,000 निट्स की ब्राइटनेस और लंबी बैटरी लाइफ मिल सकती है।

विज्ञापन
Made by Google 2024 event next week From Pixel 9 to Pixel Watch 3 here what we expect
Google Pixel 9 - फोटो : X/hanibioud)

    विस्तार

    गूगल का मेड बाय गूगल इवेंट अगले सप्ताह होने जा रहा है। 13 अगस्त को गूगल का यह मेगा इवेंट होगा जिसमें कई सारे प्रोडक्ट के लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन सबकी निगाहें नए पिक्सल फोन पर है। गूगल का यह इवेंट गूगल के कैलिफोर्निया हेडक्वॉटर में होगा जिसमें Pixel 9 series की लॉन्चिंग होगी। इस सीरीज के तहत Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा पिक्सल वॉच और पिक्सल बड्स भी लॉन्च होंगे। आइए जानते हैं...

    Pixel 9 सीरीज-

    Google ने पिछले साल Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया था और एक फोल्डेबल फोन भी आया था। इस बार कहा जा रहा है कि Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro भी लॉन्च होंगे। इसके अलावा Pixel 9 Pro Fold भी बाजार में आएगा।

    विज्ञापन

    Pixel 9:

    यह रेगुलर मॉडल होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला होगा। इसमें 12 जीबी रैम मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें