Jimeng AI: टिकटॉक वाली कंपनी ने लॉन्च किया टेक्स्ट टू वीडियो टूल, ओपनएआई के सोरा से होगी टक्कर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Aug 2024 10:29 AM IST
सार

Jimeng AI की मदद से इमेज भी बनाई जा सकेगी। Jimeng AI को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए पेश कर दिया गया है, हालांकि फिलहाल इसे केवल चीन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
ByteDance Unveils Jimeng AI a Text to Video Generation tool
Jimeng AI - फोटो : Jimeng AI

    विस्तार

    वायरल शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance ने अपने टेक्स्ट टू वीडियो प्लेटफॉर्म Jimeng AI को लॉन्च कर दिया है। यह टूल यूजर्स द्वारा दिए गए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर वीडियो बनाएगा। Jimeng AI की मदद से इमेज भी बनाई जा सकेगी। Jimeng AI को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए पेश कर दिया गया है, हालांकि फिलहाल इसे केवल चीन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक Jimeng AI को फ्री में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। Jimeng AI के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। Jimeng AI का मुकाबले इस मार्केट में Runway, Pika AI और OpenAI Sora से होगा। Jimeng AI को ByteDance के अधिकार वाली कंपनी Faceu टेक्नोलॉजी ने तैयार किया है। Jimeng AI की लॉन्चिंग 6 अगस्त को हुई है, हालांकि एंड्रॉयड के लिए इसे 31 जुलाई को ही लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक Jimeng AI के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 69 चीनी युआन यानी करीब 808 रुपये है जो कि मासिक है, हालांकि यदि आप ऑटो रिनुअल के लिए जाते हैं तब आपको यह कीमत चुकानी होगी। यदि आप एक महीने के लिए लेते हैं तो आपको 79 चीनी युआन यानी करीब 926 रुपये देने होंगे। वार्षिक प्लान की कीमत 659 चीनी युआन यानी करीब 7,726 रुपये है। सभी प्लान में यूजर्स 2,050 इमेज और 168 वीडियोज हर महीने बना सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें