Instagram Update: मेटा ने रिलीज किया अब तक सबसे बड़ा अपडेट, एक साथ अपलोड कर सकेंगे 20 फोटो
carousel फीचर को इंस्टाग्राम ने साल 2017 में लॉन्च किया है। यह फीचर फोटो को स्वाइप करके देखने की सुविधा देता है। Instagram का यह फीचर बिजनेसेज, इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को काफी पसंद आएगा।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले Instagram ने अपने यूजर्स को अब तक सबसे बड़ा फीचर दिया है। Instagram के यूजर्स लॉन्चिंग के बाद से अभी तक एक बार ही में महज 10 फोटो ही अपलोड कर सकते थे लेकिन अब मेटा ने इसकी लिमिट बढ़ाकर 20 कर दी है यानी आप Instagram पर अब एक साथ 20 फोटो अपलोड कर सकेंगे।
Instagram इस फीचर को धीरे-धीरे ग्लोबली रोलआउट कर रहा है। यह फीचर उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा जो हर रोज थोक में फोटो वीडियो शेयर कर सकते हैं। 20 फोटो का मतलब है कि आप पूरी एल्बम अपलोड कर सकते हैं।
इस carousel फीचर को इंस्टाग्राम ने साल 2017 में लॉन्च किया है। यह फीचर फोटो को स्वाइप करके देखने की सुविधा देता है। Instagram का यह फीचर बिजनेसेज, इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को काफी पसंद आएगा। हालांकि आम यूजर को यह फीचर पसंद नहीं आएगा, क्योंकि किसके पास इतनी फुर्सत है कि वह 20 फोटो को स्क्रॉल करेगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि यूजर्स इस फीचर को पसंद करते हैं या नहीं।
- Jimeng AI: टिकटॉक वाली कंपनी ने लॉन्च किया टेक्स्ट टू वीडियो टूल, ओपनएआई के सोरा से होगी टक्कर
- Airtel- Jio के सबसे सस्ते प्लान, अनलिमिटेड डाटा 99 रुपये में
- CERT-In: आपके फोन में हैं इन दो कंपनियों के प्रोसेसर तो हैकर्स के निशाने पर हैं आप, तुरंत करें यह काम
- सावधान: यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, तुरंत करें डिलीट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी