Delegated Payments: आपके UPI अकाउंट से कोई और भी कर सकेगा पेमेंट, जल्द मिलेगी सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Aug 2024 01:57 PM IST
सार

रिजर्व बैंक ऑप इंडिया (RBI) ने डेलिगेट्स पेमेंट्स (Delegated Payments) को लेकर सुझाव दिया है जिसके बाद आपके UPI अकाउंट से कोई और भी पैसे खर्च कर सकेगा और पेमेंट कर सकेगा।

Family member can by used your UPI account for payment with delegated Payments soon
UPI Delegated Payment - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आमतौर पर UPI पेमेंट आप और हम निजी तौर पर करते हैं। किसी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उसकी इजाजत से कोई दूसरा तो कर सकता है लेकिन UPI के साथ ऐसा नहीं है, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑप इंडिया (RBI) ने डेलिगेट्स पेमेंट्स (Delegated Payments) को लेकर सुझाव दिया है जिसके बाद आपके UPI अकाउंट से कोई और भी पैसे खर्च कर सकेगा और पेमेंट कर सकेगा।

    दरअसल यह एक नई सुविधा है जिसके तहत किसी अन्य के UPI अकाउंट को कोई और मैनेज कर सकेगा। यह ठीक वैसा है कि आपने किसी अन्य को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस दे दिया हो। बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो आपके UPI अकाउंट का मास्टर एक्सेस आपके पास होगा और आप पेमेंट के लिए किसी और को भी अकाउंट का एक्सेस दे सकेंगे।

    मतलब एक बैंक अकाउंट को दो लोग इस्तेमाल कर सकेंगे। आप चाहें तो घर के किसी सदस्य या फिर किसी को भी जिसे आप चाहें एक्सेस दे सकेंगे, हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है और विस्तार से जानकारी भी नहीं दी गई है।

    और पढ़ें...