मैग्नेटिक बॉडी के साथ Insta360 Go 3 कैमरा लॉन्च, 45 मिनट तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2023 10:42 AM IST
सार

Insta360 Go 2 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था और अब दो साल बाद कंपनी ने Insta360 Go 3 को लॉन्च कर दिया है। Insta360 Go 3 के साथ मैग्नेटिक बॉडी दी गई है जिसके साथ नए एक्शन पॉड का सपोर्ट है। नए एक्शन पॉड में फ्लिप टचस्क्रीन है जिसमें प्रीव्यू देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Insta360 Go 3 camera launched With Action Pod Up to 2.7K Video Recording
Insta360 Go 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Insta360 Go 2 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था और अब दो साल बाद कंपनी ने Insta360 Go 3 को लॉन्च कर दिया है। Insta360 Go 3 के साथ मैग्नेटिक बॉडी दी गई है जिसके साथ नए एक्शन पॉड का सपोर्ट है। नए एक्शन पॉड में फ्लिप टचस्क्रीन है जिसमें प्रीव्यू देखा जा सकेगा। Insta360 Go 3 के साथ लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। Insta360 Go 3 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

    Insta360 Go 3 की कीमत

    Insta360 Go 3 के 32 जीबी वेरियंट की कीमत 379 डॉलर यानी करीब 31,100 रुपये, 64 जीबी की कीमत 399 डॉलर यानी करीब 32,700 रुपये और 128 जीबी की कीमत 429 यानी करीब 35,200 रुपये रखी गई है। Insta360 Go 3 को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। भारत में Insta360 Go 3 की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

    विज्ञापन

    Insta360 Go 3 की स्पेसिफिकेशन

    Insta360 Go 3 की डिजाइन 2021 में लॉन्च हुए Insta360 Go 2 जैसी ही है। Insta360 Go 3 के साथ 2.7K रिजॉल्यूशन 24fps तक मिलेगा। इससे आप फुल एचडी पर 2K रिकॉर्डिंग कर सकते हैं जो कि 50fps होगा। इसमें HDR फोटो, इंटरनल, फोटो और स्टारलैप्स जैसे फोटो मोड मिलते हैं। इसमे FreeFrame Video, Video, Timelapse, Slow और TimeShift जैसे वीडियो मोड मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह कैमरा INSP और DNG फॉर्मेट में और वीडियो-ऑडियो AAC और MP4 फॉर्मेट में रिकॉर्ड होंगे। इसके साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज और 310mAh की बैटरी मिलती है। बैटरी को लेकर एक्शन पैड के साथ 45 मिनट के बैकअप का दावा है। इसके साथ क्विक चार्जर भी मिलता है।

    कैमरा एक्शन पैड से चार्ज हो जाएगा। एक्शन पैड में 1270mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए Insta360 Go 3 में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX8 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें