"असली बहस AI बनाम HI के बीच", इंडिया ग्लोबल फोरम में बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटलीकरण आज की जरूरत है और अब बहस ह्यूमन इंटेलिजेंस (एचआई) के साथ इसे संतुलित करने के बारे में है।

विस्तार
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और डिजिटलीकरण के दौर में असली बहस एआई बनाम ह्यूमन इंटेलिजेंस (HI) के बीच है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटलीकरण आज की जरूरत है और अब बहस मानव बुद्धि (एचआई) के साथ इसे संतुलित करने के बारे में है। केंद्रीय मंत्री ने यह बात एजुकेशन वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान कही।
नई दिल्ली में अपने कार्यालय से इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) के यूके-इंडिया सप्ताह शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में टू-वे स्किल एक्सचेंज और द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्र में प्रकाश डाला। प्रधान ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत भरोसेमंद और पुराने साझेदार हैं। इस कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम की शिक्षा मंत्री गिलियन कीगन भी शामिल हुईं।
एआई की भूमिका के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा "हमारे पास यह निर्णय करने का विकल्प नहीं है कि यह अच्छा है या बुरा; एआई और चैटजीपीटी आज समाज में जीवन को आसान बनाने के लिए नए टूल के रूप में मौजूद हैं। अब, भगवान की दी हुई मानव बुद्धि के बारे में बहस चल रही है। यह है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई बनाम मानव बुद्धि यानी एचआई के बीच एक बहस। उन्होंने कहा कि HI डिजिटलीकरण दिन का क्रम है, और ग्लोबलाइजेशन, मोबिलिटी और भविष्य के कौशल समय की जरूरत हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अवसर है AI- यूके शिक्षा मंत्री
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विचारों को कीगन ने दोहराया। उन्होंने बताया कि भविष्य की कक्षाओं में बहुत सारा टीचिंग टाइम को बचाने के लिए एआई का उपयोग कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे अनुभव में, आपको टेक्नोलॉजी को रोकने का मौका नहीं मिलता, इसलिए आपको इसे अपनाना होगा। यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर है।
- लॉन्च से पहले ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हुई Redmi Watch 3 Active, 12 दिन तक चलेगी बैटरी
- Pink WhatsApp: गलती से डाउनलोड कर लिया है व्हाट्सएप पिंक तो ऐसे करें डिलीट, बहुत आसान है तरीका
- Vivo और iQOO बने 19वें एशियाई खेल हांग्जो के एक्सक्लूसिव मोबाइल फोन सप्लायर
- iQoo Neo 7 Pro 5G का टीजर हुआ जारी, कम कीमत में हो सकता है सबसे पावरफुल गेमिंग फोन!