Pink WhatsApp: गलती से डाउनलोड कर लिया है व्हाट्सएप पिंक तो ऐसे करें डिलीट, बहुत आसान है तरीका
Pink WhatsApp एक खतरनाक एप है जो आपके डाटा जैसे बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी, फोटो और कॉन्टैक्ट को चुरा सकता है।

विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए तरीके के स्कैम हो रहे हैं और इस तरह के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं। अब Pink WhatsApp स्कैम चल रहा है जिसे लेकर पुलिस ने भी लोगों को अलर्ट किया है। 'व्हाट्सएप पिंक' नामक मैसेज से पता चलता है कि पिंक थीम और नई सुविधाओं के साथ व्हाट्सएप का एक नया आधिकारिक वर्जन अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह एप की थीम को पिंक कलर में बदल देता है। लेकिन ये सब स्कैम है। व्हाट्सएप पिंक एक खतरनाक एप है जो आपके डाटा जैसे बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी, फोटो और कॉन्टैक्ट को चुरा सकता है।
व्हाट्सएप पिंक जैसे स्कैम से कैसे सुरक्षित रहें?
यदि आप खुद को ऐसे स्कैम से बचाना चाहते हैं, तो केवल Google Play Store जैसे विश्वसनीय जगह से ही एप्स डाउनलोड और इंस्टॉल करें। हालांकि, आईफोन यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एपल अनजान स्रोतों से एप्लिकेशन इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं देता है।
इसके अलावा, अनजान वेबसाइट से एप्स या अज्ञात लोगों द्वारा भेजे गए एपीके इंस्टॉल करने से बचें। आप बार-बार भेजे गए मैसेज के साथ व्हाट्सएप का 'फॉरवर्डेड' लेबल भी देख सकते हैं, जो यह बताता है कि मैसेज को कई लोगों को भेजा गया है। यदि मैसेज के साथ फॉरवर्डेड लेबल है तो आपको ऐसी लिंक पर क्लिक करने से परहेज करना चाहिए।
ऐसे करें व्हाट्सएप पिंक को अनइंस्टॉल?
व्हाट्सएप पिंक से छुटकारा पाने के लिए, व्हाट्सएप में 'लिंक्ड डिवाइस' सेक्शन से सभी संदिग्ध डिवाइस को अनलिंक करें। सिक्योरिटी रिसर्चर ने बताया कि एक बार जब आप व्हाट्सएप पिंक इंस्टॉल करते हैं, तो एप इंस्टॉल किए गए एप्स की लिस्ट से खुद को हाइड कर सकता है। यदि आप इसे ढूंढना चाहते हैं, तो अपने फोन की सेटिंग एप से 'एप्स' सेक्शन पर जाएं, पिंक लोगो के साथ 'व्हाट्सएप पिंक' ढूंढें और अनइंस्टॉल बटन दबाएं। कभी-कभी आपको फोन में ऐसे एप भी दिखाई देते हैं, जिन्हें आपके डाउनलोड नहीं किया है, ऐसे एप्स को भी तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।
- iQoo Neo 7 Pro 5G का टीजर हुआ जारी, कम कीमत में हो सकता है सबसे पावरफुल गेमिंग फोन!
- Google Fined: जुर्माना नहीं भरना गूगल को पड़ा भारी, अब 380 करोड़ अतरिक्त देने पड़ेंगे
- Vivo और iQOO बने 19वें एशियाई खेल हांग्जो के एक्सक्लूसिव मोबाइल फोन सप्लायर
- काम की बात: लेदर फिनिश वाला फोन खरीद रहे हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान? बाद में पछताना नहीं पड़ेगा