एचडी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Fire-Boltt Grenade भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2023 09:46 AM IST
सार

Fire-Boltt Grenade के साथ 1.39 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई सेंसर हैं। Fire-Boltt Grenade के क्लाउड आधारित कई वॉच फेसेज मिलती हैं।

विज्ञापन
Fire Boltt Grenade Smartwatch launched With LCD HD Display Bluetooth Calling price and specifications
Fire-Boltt Grenade - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी स्मार्टवॉच Fire-Boltt Grenade को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Grenade के साथ 1.39 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई सेंसर हैं। Fire-Boltt Grenade के क्लाउड आधारित कई वॉच फेसेज मिलती हैं।

    Fire-Boltt Grenade की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट से हो रही है। Fire-Boltt Grenade को गोल्ड ब्लैक, ऑरेंज गोल्ड, कामो ग्रीन और कामो ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ मेटल का स्ट्रैप भी है जो कि ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Grenade की स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Grenade में 1.39 इंच की HD डिस्प्ले है। इसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग मिलेगी और साथ में माइक और स्पीकर भी है। इसके साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Fire-Boltt Grenade में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, हार्ट रेट सेंसर, पीरियड ट्रैकर और स्लीप ट्रैकिंग मिलती है। Fire-Boltt Grenade में 123 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

    Fire-Boltt Grenade में 350mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। फोन पर आने वाली सभी नोटिफिकेशन इस वॉच पर मिलेंगी। इसमें इनबिल्ट गेम, रिमोट कैमरा कंट्रोल भी मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें