गूगल ने जारी किया ऑटो डिलीट लोकेशन फीचर, ऐसे करें सेटिंग

गूगल ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ऑटो डिलीट फीचर जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के बाद एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लोकेशन और एक्टिविटी की हिस्ट्री अपने-आप डिलीट हो जाएगी, हालांकि इसके लिए आपको एक सेटिंग करनी होगी। सेटिंग करने के बाद गूगल मैप्स की हिस्ट्री एक तय समय के बाद खुद ही डिलीट हो जाएगी।
सेट कर सकते हैं 3 से 18 महीने तक का समय
गूगल के ऑटो डिलीट फीचर के तहत आप 3 महीने से लेकर 18 महीने तक अवधि को चुन सकते हैं। इसके बाद आपके द्वारा तय की गई अवधि का डाटा अपने-आप डिलीट हो जाएगा। गूगल का यह फीचर वेब और एप दोनों में एक्टिविटी पेज में मिलेगा। इस फीचर की खास बात यह है कि थर्ड पार्टी एप द्वारा एक्सेस डाटा को भी डिलीट किया जा सकेगा। ऑटो डिलीट फीचर की सेटिंग्स आप इस लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप डिलीट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं और एक्टिविटी कंट्रोल में जाकर ऑटो डाटा डिलीट की सेटिंग्स कर सकते हैं।
मई में हुई थी घोषणा
गूगल ने अपने इस ऑटो डिलीट फीचर के बारे में पिछले महीने ही जानकारी दी थी, लेकिन उस दौरान इस फीचर की बीटा वर्जन पर टेस्टिंग चल रही थी, वहीं अब इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। गूगल ने इस फीचर को लेकर कहा है, 'आपको हमेशा अपने डाटा को मैनेज करने में समक्ष होना चाहिए और इसके लिए आपको सुविधाएं मिलनी चाहिए। हम यूजर्स को उनके डाटा पर कंट्रोल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

- फर्जी वीडियो रोकने के लिए फेसबुक की मुहिम, मार्क जुकरबर्ग ने शुरू की तैयारी
- सेल्फी की चक्कर में सबसे ज्यादा जान गंवाते हैं भारतीय, हैरान करने वाली है रिपोर्ट
- Redmi Note 7 Pro का यह वेरियंट 30 जून तक ओपन सेल में मिलेगा
- आपके पास है Xiaomi का फोन तो मिल सकता है एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, ऐसे करें अप्लाई