Redmi Note 7 Pro का यह वेरियंट 30 जून तक ओपन सेल में मिलेगा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 28 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Goes on Open Sale in India Until June 30
Redmi Note 7 pro

    शाओमी का 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला फोन Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 30 जून तक ओपन सेल में मिलेगा। ऐसे में आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। इसकी जानकारी शाओमी ने ट्वीट करके दी है। फोन को 30 जून तक ओपन सेल में प्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 प्रो को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस फोन की बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर और कैमरा है।

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

    रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन

    रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी नोट 7 प्रो की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।

    रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत और उपलब्धता

    रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन नेप्चून ब्लू, नीबूला ब्लू, नीबूला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1120 जीबी डाटा और अनलिमिडेट कॉलिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें