Amazfit की एक और स्मार्टवॉच जल्द आने वाली है भारत, मिलेगी 14 दिनों की बैटरी लाइफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Jun 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Huami to launch amazfit Stratos 3 in India on soon on Flipkart, know price and specifications
Amazfit Stratos 3 - फोटो : amar ujala

    शाओमी के स्वामित्व वाली कंपनी हुवामी ने हाल ही में भारतीय स्मार्ट वियरेबल बाजार में अपनी दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिनमें Amazfit Bip S और Amazfit T-Rex शामिल हैं, वहीं अब कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Stratos 3 लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजफिट इंडिया की वेबसाइट से होगी, हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    Stratos 3 की खासियतों की बात करें तो यह स्मार्टवॉच खासतौर पर प्रोफेशनल लेवल की स्पोर्ट्स एल्गोरिदम से लैस है। इस वॉच में 80 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और FIRSTBEAT प्रोफेशनल-लेवल स्पोर्ट्स पैक है। लगातार जीपीस ऑन रहने पर भी इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को लेकर 35-70 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    इसमें 1.34 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलेगी। इसमें अल्ट्रा-एंड्योरेंस मोड, VO2Max, एक्सरसाइज इफेक्ट (TE), एक्सरसाइज लोड (TD) और रिकवरी टाइम डाटा जैसे कई फीचर्स हैं। इसकी बैटरी लाइफ 14 दिनों की बताई जा रही है। यह स्मार्टवॉच 50 मीटर पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Stratos 3 में की स्पोर्ट्स मोड की सूची में कर्लिंग, स्नोबोर्डिंग, स्की, डाउनहिल स्की, आउटडोर स्केटिंग, इनडोर स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्की, फेंसिंग, कराटे, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, ताई ची, मय थाई, तायक्वोंडो, मार्शल आर्ट, किकबॉक्सिंग, शिकार शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें