Moto G8 Power Lite की फ्लैश सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
मोटो जी8 पावर लाइट की आज है फ्लैश सेलग्राहकों को खरीदारी करने पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंटकीमत है 8,999 रुपये

विस्तार
मोटोरोला (Motorola) के बजट रेंज वाले स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट (Moto G8 Power Lite) की आज (11 जून 2020) फ्लैश सेल है। ग्राहकों को मोटो जी8 पावर लाइट की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर कैशबैक और डिस्काउंट भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन को पिछले महीने भारतीय बाजार में उतारा था।
इसे भी पढ़ें: शाओमी का Mi Electric Toothbrush T100 भारत में हुआ लॉन्च, देगा 30 दिन का बैटरी बैकअप
Moto G8 Power Lite की कीमत और ऑफर्स
मोटो जी8 पावर लाइट स्मार्टफोन के चार जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो गई है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एक्सिस बज बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 750 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा।
Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला के इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Moto G8 Power Lite का कैमरा
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: 5020mAh की बैटरी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi 9
Moto G8 Power Lite की बैटरी
इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।